अलवर : राजस्थान मे अलवर जिले के बहरोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एक महीने पहले ही ए टी एम लूटकर ले गए थे और ए टी एम मशीन में साढ़े 15 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि 28 दिसंबर को बहरोड़ कस्बे के मिडवे के पास बने एटीएम को बदमाशों के द्वारा रात को लूट की वारदात को अंजाम दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए थे जिस पर डीएसटी फर्स्ट और सेकंड की टीम को निर्देश दिए। जिस पर दोनों टीमों ने बदमाशों की मोबाइल लोकेशन अन्य तकनीकी सहायता से दो एटीएम लूट के आरोपियों की लोकेशन मेवात पाई गई। पुलिस ने इस पर दबिश देकर हरियाणा के पलपल से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।
एटीएम लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
