भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंक में दूसरे व्यक्तियों का ऑनलाईन खाता खोल कर उनके नाम से बैंक से ऋण लेकर ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 7 एन्ड्रॉयड, 2 कीपेड मोबाईल, एक बैंक पासबुक, एक चौक बुक, 3 एटीएम कार्ड एवं एक स्विफ्ट डिजयार गाडी को जब्त किया है।
उन्होंने बताया कि हरिजन बस्ती रेल्वे स्टेशन के पास एचडीएफसी बैंक में ऑनलाईन व्यक्ति का खाता खोलकर लोन प्राप्त करने, चौकबुक, एटीएम एवं पासबुक जारी कर ठगी करने वाले शाहरूख उर्फ सरूख उम्र 22 साल निवासी खेडली कंकड थाना रोजका मेव जिला नूंह मेवात हरियाणा एवं साजिद उम्र 30 साल निवासी लुहगा थाना पुन्हाना जिला नूंहमेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दोनो आरोपियों से जप्त एन्ड्रायड मोबाईलों की छानबीन में काफी लोगों के आधारकार्ड, पैनकार्ड व खाता खोलने वाले एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक के ऐप इन्स्टॉल मिले।
