गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवार क्षेत्र में बुधवार को दोहरे हत्या कांड के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी भाग जाने मे सफ़ल रहा। पुलिस के मुताबिक बिवांर थाना क्षेत्र पारा गांव में 08 फरवरी को सगे भाई बहन 65 वर्षीय किशनदत्त सोनी और 60 वर्षीय केशकली की उनके ही घर में मुंह में कपड़ा ठूंस कर लूटपाट करने के बाद गला दबा कर हत्या की गई थी।
इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। और वारदात के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गईं थीं, जिसमें पुलिस को आज कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारोपी पड़ोसी को मुठभेड़ में दबोच लिया है जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार कर लिया है
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जिसे घायल हालत में अस्पताल लाई है, उसका नाम पूरन है जिसके बायें पैर में गोली लगी है। मुठभेड के दौरान दो आरोपी पडोसी पूरन जिसके पैर मे गोली लगी है ,जबकि महोबा मे रहने वाले हरिया को गिरफ्तार किया गया है । दोनों को पास से चोरी के जेवरात और 33 हजार रूपया बरामद किया गया है । पकडे गये आरोपी पूरन के खिलाफ पांच और हरिया उर्फ हरिकिशन के खिलाफ हमीरपुर और महोबा मे 13 मुकदमे दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *