गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोली मारकर पड़ोसी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़ : राजस्थान में झालावाड जिले के पगारिया थाना क्षेत्र के ठिकरिया गांव में विवाद के बाद पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि रविवार को ठिकरिया निवासी प्रह्लाद सिंह ने तहरीर रिपोर्ट पेश की कि उसके पिता भगवान सिंह उनके घर में बनी किराने की दुकान के बाहर झाड़ू निकाल रहे थे, अचानक पड़ोसी नैन सिंह, उसका भाई गुमान सिंह एवं बेटा तूफान सिंह गाली गलौज करने लगे।
विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपी घर से बंदूक और देशी कट्टा लाये। नैन सिंह ने उसके पिता और गुमान सिंह ने उस पर गोली चला दी, वह तो नीचे झुक कर बच गया। पिताजी के सीने में गोली लगने से गिर पड़े। उसके बाद धमकी देते हुये तीनों चले गये। गंभीर अवस्था में वह अपने पिता को लेकर भवानी मंडी हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर थाना पगारिया में मुकदमा दर्ज जांच एसएचओ भवानीमंडी को सौंपी गयी।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मात्र 10 घण्टे के अंदर नैन सिंह (58) एवं गुमान सिंह (54) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक रिवाल्वर एवं एक 12 बोर बंदूक बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *