गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार्य में लापरवाही पर दो पैरोकार निलम्बित

देवरिया : दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर एसपी ने दो पैरोकार को निलम्बित कर दिया। दोनों पर सम्मन को तामीला कराने और कोर्ट की कार्रवाई के बारे में थानेदार को सूचना नहीं देने के चलते कार्रवाई हुई है। जिले में वर्ष 2021 में खुले हुए थाने महुआडीह और बरियारपुर थाने में कोर्ट में पत्रावलियों को ले जाने और ले आने के साथ ही वहां होने वाले नोटिस, तामिला और सम्मन के बारे में थानेदार को सूचना देने के लिए पैरोकार की नियुक्ति किया गया था।

वर्तमान में महुआडीह थाने पर शमसेर खॉ और बरियारपुर में विजय रंजन पैरोकार थे। दोनों न्यायाय के सम्मन के बारे में थाने के हेड मोहर्रिर और थानेदार को नहीं देते थे। जिससे समय से सम्मन को तामिला कराया जा सके। इसकी जानकारी थानेदारों ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को हुई। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल शमसेर खां और विजय रंजन को निलम्बित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *