शिलांग : मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स में गुरुवार को पुलिस की कार्रवाई में दो अज्ञात हथियारबंद अपहरणकर्ता मारे गये और असम के गोलपाड़ा जिले के दो लोगों को छुड़ा लिया गया। पश्चिम गारो हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख विवेकानंद सिंह राठौड़ ने बताया कि बमंडांगा/गप्टुली के पास डिब्रू हिल्स फॉरेस्ट रिजर्व इलाके में पुलिस टीम को देखते ही हथियारबंद बदमाशों ने उन पर गोलीबारी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दो -तीन मिनट तक चली गोलीबारी में दो बदमाश मारे गये।
घटनास्थल से बंदूक और पिस्तौल समेत अन्य हथियार और गोलियां बरामद की गयी। मेघालय पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस की कार्रवाई में दो हथियारबंद अपहरणकर्ताओं की मौत
