गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुकानदार से फिरौती मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में संगरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने आढ़त के एक दुकानदार को डरा धमकाकर 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि अंकित बिश्नोई तथा अक्षय डेलू की अदालत से प्रोडक्शन वार्ड जारी करवा कर गिरफ्तारी की गई है। हासिल जानकारी के अनुसार अंकित बिश्नोई तथा अक्षय डेलू को श्रीगंगानगर पुलिस ने एक घटना में गिरफ्तार किया था जो कि जिला कारागृह श्रीगंगानगर में बंद थे। संगरिया थाना पुलिस ने इन आरोपियों को 5 अप्रैल को कामेश बंसल (38) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे में प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है।
आढत के व्यवसायी कामेश बंसल की संगरिया की अनाज मंडी में चिंतपूर्णी एंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। उसने दर्ज करवाए मुकदमे में बताया कि 28 मार्च को उसे दो बार धमकी भरे फोन कॉल आए। फोन करने वालों ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फोन कॉल विदेशी नंबर से आए थे। इसके बाद 5 अप्रैल को दोपहर लगभग दो युवक बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर उसकी दुकान में आए। एक युवक ने रिवाल्वर दिखाकर धमकी दी और 50 लाख की फिरौती मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *