गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने के मामले में दो गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर पुलिस नेे फर्जी आय प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी योजना का धन हड़पने का प्रयास करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के थाना कुंडा में विगत एक जून को फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया था। जसपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जनौटी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक होशियार सिंह ने बाल विकास अधिकारी के अलावा जसपुर के तहसीलदार युसुफ अली एवं राजस्व उप निरीक्षक शिशु कुमार के बयान दर्ज करने के साथ ही साक्ष्य एकत्र किये। जांच में पता चला कि सुंदर सिंह निवासी ग्राम नवलपुर ने नंदा गौरा योजना के तहत 12वीं पास छात्राओं को मिलने वाली 50 हजार रूपये की धनराशि को हड़पने के लिये फर्जी आय प्रमाण पत्र तैयार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने आय छिपाने के लिये जसपुर तहसील से मिले आय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी कर 84 हजार रूपये की आय को 72 हजार रूपये किया गया। इस काम में ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा क्षेत्र के बाबरखेड़ा गांव में देवभूमि जन सेवा केन्द्र चलाने वाले उसके रिश्तेदार राजेश कुमार ने उसकी मदद की। उसने लैपटॉप की मदद से आय प्रमाण पत्र में गड़बड़ी कर आय कम किया। इस आधार पर पुलिस ने सुंदर सिंह और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के मामला खिलाफ दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *