शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी क्षेत्र में कोयले की बंद पड़ी खदानों से सात युवकों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कोयले की बंद पड़ी दो अलग-अलग खदानों से सात युवकों के शव बरामद किए गए हैं । इस मामले की जांच में सामने आया है कि मृतक कोयले की खदान का कबाड़ चुरा कर अफरोज, नियाज और राजा निवासी अमलाई को बेचते थे। पुलिस ने तीनों ठिकानों पर दबिश दी और जांच के बाद गुलाम हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और पुलिस रिमांड पर ले लिया। उधर, नियाज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि तीसरे आरोपी अफरोज की तलाश की जा रही है।
