गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल के पास चुनिया गांव में ग्यारह वर्षीय बालक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चुनिया गांव में सोमवार को 11 वर्षीय आंचल कोरी नाम के बालक का शव मिला था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके दो नजदीकी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया।
सूत्रों ने दोनों नाबालिग आरोपियों से पूछताछ के हवाले से कहा कि वह घर में चोरी कर रहे थे और इस घटना को आंचल ने देख लिया था। आंचल इसकी जानकारी किसी को नहीं दे, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *