गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाईटेक चोर गिरोह के सरगना सहित दो गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा के जवाहर नगर थाना पुलिस ने आज दिल्ली से अंतर्राज्यीय हाईप्रोफाइल लग्जरी वाहन चोर गिरोह के सरगना शेर सिंह उर्फ शेरु उर्फ रतन सिंह धाधरैन एवं उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि शरगना शेरसिंह निवासी धाधरैन थाना बयाना के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपियों में वाहन चोरो मुनीराज उर्फ मुनी (30) निवासी छोटी उदेई थाना पिलोदा सवाईमाधोपुर एवं मुकेश (40) निवासी शेखपुरा थाना महावीरजी जिला करौली शामिल है। गैंग के सरगना शेर सिंह के विरुद्ध वाहन चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, राजकार्य में बाधा, फरारी, डकैती सहित आर्म्स एक्ट के 52 प्रकरण राजस्थान के भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा, कोटा शहर, भीलवाङा, जीआरपी कोटा एवं सवाईमाधोपुर, उत्तरप्रदेश के मथुरा, बुलन्दशहर, सिकन्दराबाद तथा मध्यप्रदेश में मुरैना, ग्वालियर, इन्दौर आदि थानो में दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *