गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पति की हत्या के आरोेप में पत्नी समेत दो गिरफ्तार

कैथल : हरियाणा में कैथल जिले में पुलिस ने पति की हत्या के मामले में पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुहला पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
पुलिस के अनुसार डेरा भाग सिंह निवासी राजपाल की 12 अक्टूबर को हत्या की गयी थी। राजपाल के भाई धर्मपाल ने बताया कि उनके पास 13 अक्टूबर को भाई की पत्नी गीता का फोन आया था। करीब दस दिन बाद राजपाल की बेटी ने खुलासा किया कि उसके पिता की हत्या हुई थी और मां नेे ही अपने एक दोस्त, अपनी बहन सुनीता और एक अन्य व्यक्ति, जिसे वह नहीं पहचानती, के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बाद में गीता और गोविंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गीता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उसका पति से झगड़ा हुआ था जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या में कथित रूप से इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *