गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धोखाधड़ी के आरोप में दो गिरफ्तार

कोल्हापुर : आंध्र प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को एक संयुक्त कार्रवाई में धोखाधड़ी करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि कथित आरोपी राजेंद्र भीमराव नेर्लेकर और उनके भाई अनिल राज्य में लोगों से संपर्क करते थे। उन्हें बकरी पालन जैसे उद्योग शुरू करने के लिये अधिक पैसे देने का लालच देकर धोखा देते थे, जिसके बाद, शिकायतकर्ताओं के आधार पर राज्य पुलिस यहां पहुंची और जिला पुलिस की मदद से, संदिग्ध नेर्लेकर के आवास पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी इस जिले के हटकननले तहसील के हुपारी में दो भाइयों को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले, जैन समुदाय के ‘मुनि’ निमित्तसागर महाराज ने उनसे कथित तौर पर 350 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी नेर्लेकर के निवास के सामने भूख हड़ताल की थी। इससे संंबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *