गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

साढ़े 13 किलो गांजे सहित दो गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंडाना थाना पुलिस ने आज एक कार से साढ़े 13 किलो गांजा बरामद कर उसे ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा-झालावाड़ मार्ग पर झालावाड़ से आ रही एक कार को मंडाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आज सुबह जब रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से उसमें छुपा कर रखी गई है साढ़े 13 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गांजा अलवर जिले के बहरोड निवासी सचिन जाटव (22) और महावीर उर्फ पवन गुर्जर (23) नागपुर (महाराष्ट्र) से भरतपुर जिले के कामां ले जा रहे थे और वे किसी ओर के कहने पर यह काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनसे उन लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है जिन्होंने इन दोनों को गांजा की सप्लाई के आदेश दिए थे। इस फरवरी माह में मंडाना थाना पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के पांच मामलों में कार्यवाही कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *