गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

13 किग्रा हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर : पंजाब पुलिस ने आज अमृतसर से दो तस्करों को 13 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने यहां बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर राजस्थान निवासी सुखबीर सिंह उर्फ काला और बिंदर सिंह उर्फ बिंदू को वेरका बाइपास पर हेरोइन के साथ पकड़ा गया।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवर पुलिस महानिरीक्षक अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि आरोपियों को हेरोइन कहां से मिली और कहां डिलीवर की जानी थी, इसका पता लगाने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *