गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चरस के साथ दो गिरफतार

अल्मोड़ा/नैनीताल : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में दो‌ लाख रुपए मूल्य की चरस के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस शुक्रवार रात को विशेष अभियान समूह (एसओजी), मादक द्रव्य निरोधक बल (एएनटीएफ) और लमगड़ा पुलिस की ओर से मादक द्रव्यों की तस्करी के खिलाफ मोतिया पाथर क्षेत्र में संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान टीम ने भांगादेवल की ओर से आ रहे दो युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली। उनके पास से 2.380 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत दो लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ लमगड़ा थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों में से एक भुवन चंद्र सुयाल परचून की दुकान जबकि दूसरा खेतीबाड़ी का काम करता है।
लमगड़ा पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपी बरामद चरस को तराई में बेचकर अधिक धन कमाने कमाने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *