सतना : मध्यप्रदेश के सतना में राजकीय रेल पुलिस ने नकली नोट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात एक नाबालिग सहित दो लोग रेल्वे स्टेशन के बाहर चायपान के ठेलों पर नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी अलग-अलग चायपान की दुकानों में नोट चलाने का प्रयास करते हुये पकड़े गये है। इस मामले में अनिल तिवारी व रवि रावत को दो-दो सौ के कुल 2,5400 रूपये के नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
