गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अल्मोड़ा में गांजा के साथ दो गिरफ्तार

अल्मोड़ा/नैनीताल : उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने साढ़े सात किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी), मादक द्रव्य निरोधक बल (एएनटीएफ) और सल्ट पुलिस की ओर से तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सल्ट के पालिटेक्निक तिराहा पर अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई। उनके पास से 7.660 गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की कीमत लगभग दो लाख रुपए आंकी गई है। दोनों तस्करों गौरव सिंह नेगी और सागर सिंह रावत निवासीगण जोगीपुरा, थाना रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह बरामद गांजा को सल्ट के आसपास से एकत्र कर ला रहे हैं और रामनगर में ऊंचे दामों में बेचने की योजना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *