गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में गांजे के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता में 12 किलोग्राम मारिजौना (गांजा) के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में मारिजुआना की तस्करी करने वाला एक अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि इनपुट के आधार पर पुलिस पार्टी ने संत नगर रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे कॉलोनी के पास जाल बिछाया।
श्री स्वप्न शर्मा ने कहा कि संदेह होने पर टीम ने दो युवकों को रोका जिनकी पहचान मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद मुसलमान निवासी ग्राम हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद दानिश पुत्र इमरान निवासी ग्राम हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि चेकिंग के दौरान टीम ने उनके कब्जे से 12 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) सफलतापूर्वक बरामद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ थाना नई बारादरी जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
श्री शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि गिरोह ओडिशा से गांजा खरीदता था और ट्रेन और बस परिवहन के संयोजन का उपयोग करके राज्य में पहुंचाया जाता था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गिरोह द्वारा यह खेप जालंधर में पहुंचाई जानी थी लेकिन पुलिस ने गिरोह के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों का पूर्व में कोई अपराध रिकॉर्ड नहीं है। शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *