गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आज तड़के लगभग तीन बजे स्थानीय काटजू नगर स्थित खण्डहर इमारतों की घेराबन्दी की। वहां मौके पर दो व्यक्ति पकड़े गए जिनके कब्जे से कुल एक किलो एक सौ ग्र्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। ये गांजा थैलियों में भर कर आरोपी भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार किए व्यक्तियों की पहचान स्थानीय निवासी लोकेन्द्र राठौड़ और सरवन निवासी सूरज खराडी के तौर पर हुई है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *