गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों का परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बड़वानी के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आज सायं पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पलसूद थाना पुलिस ने एक दुपहिया वाहन से अवैध हथियार का परिवहन करते धार जिले के धामनोद थाना निवासी प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश और लखन ठाकुर को गिरफ्तार किया ।
उनके पास से 12 देशी पिस्तौल और तीन देशी रिवाल्वर जब्त किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त हथियार पलसूद थाना क्षेत्र के उंडी खोदरी निवासी नेपाल सिंह सिकलीगर से खरीदे थे। उन्होंने बताया कि हथियार निर्माता की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल किसी बड़े गैंग के इस में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है ।आरोपी स्थानीय स्तर पर हथियार बेचने के लिए ले जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *