गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से अफीम एवं डोडा पोस्त सहित दो गिरफ्तार

चूरू : राजस्थान में चूरू जिले के दुधवाखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से एक किलो अफीम एवं 60 किलो डोडा पोस्त जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि शुक्रवार को एसएचओ दुधवाखारा रतनलाल मय टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान पंजाब नंबर के एक ट्रक को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर एक किलो तरल अफीम एवं 60 किलोग्राम डोडा पोस्त चुरा मिलने पर आरोपी बलवंत सिंह (63) एवं गुरु सेवक सिंह (36) निवासी थाना धुरी जिला संगरूर पंजाब को गिरफ्तार मादक पदार्थ एवं ट्रक जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि दुधवाखारा थाना पुलिस द्वारा इस साल एनडीपीएस एक्ट में कुल पांच प्रकरण दर्ज कर 100 किलो डोडा पोस्त चुरा, एक किलो 500 ग्राम अफीम एवं 1785 नशीली टैबलेट जप्त कर 10 मुलजिमों को गिरफ्तार किया। साथ ही चार ट्रक व एक कार भी जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *