गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर खुशखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को टपूकड़ा सीएचसी लेकर गई। जहां दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के बुरहेडा गांव का रहने वाला नवीन कमालपुर गांव का रहने वाला अनिल बुधवार रात नौ बजे बाइक से खुशखेड़ा जा रहे थे। इस दौरान खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बीएसएस अस्पताल के सामने रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों ही युवक वही पर घायल होकर गिर गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में टपूकड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना लगते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *