गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बाईको की भिडन्त : दोनो चालको की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पुठी रोड पर आज दो बाईको की आमने-सामने भिड़ंत होेने से दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना रामगढ़ पुलिस को दी तो एएसआई समुंदर सिंह मीणा पुलिस जाप्त के साथ मौके पर पहुंचे जहां से दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से रामगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विश्वेंद्र सिंह ने दोनों घायलों को मृतक घोषित कर दिया ।
एएसआई समुंदर सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पुठी रोड पर दो बाईकों में एक्सीडेंट हो गया। घटनास्थल पर जाकर देखा कि दोनों की हालत गंभीर थी जिन्हें रामगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। एक बाइक चालक मोमदीन निवासी मांदला अपनी पत्नी एवं बच्चे को बाइक पर बैठकर रामगढ़ आ रहा था तो सामने से जुनैद खान निवासी मानकी आ रहा था दोनों बाइक तेज गति पर थी इसलिए भिड़ंत भयानक हुई।
दोनों मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है मृतक मोमदीन खान की पत्नी बच्चों के साथ जो बाइक के पीछे बैठी थी उसकी हालत को देखते हुए अलवर रैफर कर दिया। परिजनों द्वारा जो रिपोर्ट दी जाएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *