भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मल्लिक ने गुरुवार को अध्यक्ष के आसन पर दाल फेंकने के आरोप में दो भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया। दोनों विधायकों को विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। जब सरकार के मुख्य सचेतक प्रशांत मुदुली ने सदन में दो भाजपा विधायकों की कार्रवाई की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया और अध्यक्ष से उन्हें सदन के शेष सत्र से निलंबित करने का अनुरोध किया।
निलंबित किए गए दो विधायक हैं-मोहन चरण माझी और मुकेश महालिंग है। अध्यक्ष ने कहा कि सदन के फैसले के मुताबिक दोनों विधायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी। अध्यक्ष ने विपक्षी भाजपा और कांग्रेस की अनुपस्थिति में दो भाजपा विधायकों को निलंबित करने के फैसले की घोषणा की क्योंकि दोनों विपक्षी दल विरोध में सदन से बाहर चले गए।
विधानसभा से भाजपा के दो विधायक निलंबित
