रायगढ़ : छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि तमनार थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव में जमीन विवाद के चलते हरी उरांव ने दो सगे भाइयों शत्रुघन चौहान (38) व उद्धव चौहान (40) की कल हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी हरी उरांव को गिरफ़्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने अपराध करना कुबूल कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि इस घटना को अकेले उरांव ने अंजाम दिया है या उसके साथ कोई साथी भी शामिल था।
जमीन विवाद पर दो भाइयों की हत्या
