गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में आज जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयाें की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पथरिया थाना क्षेत्र के हिनौता घाट गांव में जमीन विवाद को लेकर जाहर सिंह, उम्मेद सिंह, माखन सिंह और अर्जुन सिंह ने गोली मारकर रामनाथ और रामसेवक शुक्ला की हत्या कर दी।

यह सभी आरोपी हथियार और बंदूक लेकर रामनाथ शुक्ला के घर पहुंचे थे। इस बीच जब रामनाथ के पुत्र हरिशंकर शुक्ला ने घर में रखी बंदूक से हवाई फायर किया तो सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *