गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब रोडवेज की दो बसें जलकर राख

जालंधर : पंजाब रोडवेज जालंधर की वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में आज आग लग जाने से दोनों बसें जल कर खाक हो गई। दोनों बसें रिपेयर के लिए वर्कशॉप में खड़ी थी और दोनों के ही डीजल टैंक उतार दिए गए थे। बस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों बसें पूरी तरह से नष्ट हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही महाप्रबंधक मनेंद्र सिंह समेत सारा अमला मौके पर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में पंजाब रोडवेज की बस को आग लगने की यह दूसरी घटना है। वीरवार देर रात अमृतसर डिपो में खड़ी बस को भी आग लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *