रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में आज तड़के शादी समारोह से आ रही एक कार को दूसरी कार ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़के हुयी इस भीषण दुर्घटना में दोनों वाहन चपटे हो गए। घायलों को लकड़ियों से चेचिस को सीधा करके बाहर निकाला जा सका।
र्घटना में एक की घटना स्थल पर, तो दूसरे की अस्पताल पहुंचकर मौत हो गयी। वहीं दोनों वाहनों में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 8 साल के बालक को मामूली चोट आई है। दुर्घटना में गोविंद गौर (50) की घटना स्थल पर ही तथा थाना मंडी बामोरा निवासी कल्पना (45) की अस्पताल में इलाज से पहले ही मौत हो गयी। सुनीता, नंदिनी, संगीता, उमंग को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है, जिसमें नंदिनी की हालत गंभीर बनी हुयी है।
