गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले की किरसिया ग्राम पंचायल में कच्चा मकान गिरने से सगे भाई भाई बहनों की मलबे में दबाकर मौत हो गई है जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरसिया में रविवार देर रात एक घर अचानक भरभराकर ढह गया । हादसे में मोहम्मद समीर के पुत्र फियान (9), पुत्री समायरा (6 ) व पिता मोहम्मद हलीम (65) मलबे में दब गये। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक भाई बहन की मौत हो चुकी थी। घायल हलीम को सीएचसी लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *