कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में आज दो बच्चों की गड्ढे में गिरने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम जमुनिया कला में दो बच्चे अपने खेत में खेल रहे थे, जिसमें एक की उम्र पांच वर्ष और दूसरा सात वर्ष का था। माइनिंग टेस्टिंग के लिए पूर्व में खोदे गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था, जिसमें गिरने से इन दोनों बच्चों की मौत हो गयी।
गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत
