गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम खेल-खेल में दो बच्चे राजा केवट (07) और लवकुश केवट (09) की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। तालाब किनारे रखे कपड़ों से पहचान होने पर पुलिस को खबर की गयी। पुलिस ने देर रात शवों को निकलवा कर जयसिंहनगर अस्पताल भिजवाया, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिवारजनों को सौंप दिए गए। दोनों बच्चे चचेरे भाई बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *