सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरगंज इलाके के एक तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतकों के शव बरामद कर लिये गये है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है।
