गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जलघर में डूबने से दो बच्चों की मौत

सिरसा : हरियाणा के सिरसा शहर की चतरगढ़पट्टी जलघर में सोमवार को डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। गौरतलब है कि चतरगढ़पट्टी जलघर में इस प्रकार की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस के अनुसार चतरगढ़पट्टी निवासी सुधांशु (6) व मनीष (9) चचेरे भाई थे। दोनों का घर जल घर के पास ही है। आज सुबह दोनों स्कूल की छुट्टी जल्दी हो गई जिससे घर लौटकर जल घर के पास खेलने लगे। सुधांशु के नाना करीब 11 बजे उसे बुलाने गये तो दोनों को जलघर की डिग्गी में हाथ पैर मारते देखा।

इसके बाद शोर मचाने पर लोग वहां आए और डिग्गी में छलांग लगाकर सुधांशु और मनीष को बाहर निकाला। तत्पश्चात दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे दोनों के परिवारों में मातम पसर गया। मृतक सुधांशु यादव स्कूल में कक्षा दूसरी का छात्र था। जबकि मनीष केंद्रीय विद्यालय में कक्षा तीसरी में पढ़ता था।

बताया जा रहा है कि जलघर के पास खेलते हुए सुधांशु व मनीष का पैर फिसल गया, जिससे दोनों डिग्गी में जा गिरे। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरगढ़पट्टी जलघर में पहले ही इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। लोग काफी समय से मांग क र रहे हैं कि जलघर की डिग्गी की चारदीवारी की जाए ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *