बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को खेत में पड़ा यूबीजीएल (बेरेल ग्रेनेड लांचर) फटने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यह घटना इंद्रावती नदी पार बोड़गा गांव की है। बताया जा रहा कि गांव के पास खेत में बच्चे खेल रहे थे इस दौरान खेत में पड़ा था जिंदा यूबीजीएल फट गया, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव लेकर भैरमगढ़ के लिए निकले। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की सूचना मिलेने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ में यूबीजीएल फटने से दो बच्चों की मौत
