अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाने के गुलीडांड गांव में आज निर्माणाधीन मंदिर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंदिर के पास गिरी रेत में खेल रहे विवेक तिवारी (04) और उसका चचेरा भाई राज तिवारी (08) बाउण्ड्रीवाल के गिरने से इसके चपेट में आ गए। घटना होते ही लोग दोनों को पास के अस्पताल ले गए ,जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
