गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुंड में डूबे दो बच्चे, दोनों के शव मिले

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र के मानेगांव में कुंड में डूबने से दो बच्चों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को हुए इस हादसे में राेहन और अंकित की मृत्यु हो गयी। बच्चों की उम्र लगभग आठ वर्ष के आसपास है। दोनों गांव के पास एक कुंड में नहाने के लिए गए थे। आशंका है कि दुर्घटनावश वह पानी में डूब गए। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *