गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में डूबे दो बच्चे, मौत

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में नदी में नहाने के लिए गये दो बच्चों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंहपुर थाने के बूढ़ी दाई नाले में आज सुबह शुभ कुशवाहा (9) अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था कि गहरे पानी में चला गया, डूब गया। साथियों के हल्ला मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी तब मृत्यु हो गयी। दूसरी घटना जैतपुर थाने के बहगढ गाँव में स्थित कसेड नदी में मुकेश बैगा (7) अपनी माँ के साथ नहाने आया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। माँ के हल्ला मचाने पर जब तक ग्रामीण पहुँचे तब तक मुकेश की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *