गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदायूं में रिश्वत के आरोपी दो सिपाही निलंबित

बदायूँ। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में समझौते के नाम पर दस हजार रूपये की मांग करने वाले दो पुलिस कर्मियो को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने दोनो द्वारा सीओ उझानी को जांच के निर्देश दिए। उझानी सीओ की जांच में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में प्रथम दृष्टता दोनों सिपाहियों अभिषेक गोयल एवं मनोज कुमार को निलंबित करते हुये विभागीय जांच के आदेश दिए है।
पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्र अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि थाना उसहैत पर तैनात कांस्टेबल अभिषेक गोयल एवं मनोज कुमार की सोशल मीडिया पर दस हजार रूपये की रिश्वत मांगने की आडियों वायरल होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी उझानी द्वारा की गयी जाँच में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाये जाने पर दोनों सिपाहियों को निलम्बित कर विभागीय जाँच के आदेश दिये गये।
उन्होने बताया कि उसहैत क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले में पीड़ित किशोरी के परिजनो से थाने पर तैनात दो सिपाहियों ने आरोपियों पर कार्यवाही करने के एवज़ में दस हज़ार रूपये की मांग की थी। किसी ने दस हजार रूप ये की रिश्वतखोरी के मामले के ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद यह कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *