चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपियों से मिलीभगत के मामले में
विभागीय कार्रवाई के तहत दो पुलिस कांस्टेबलों को आज निलंबित कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच द्वारा पुलिस लाइन में पदस्थापित कांस्टेबल भेरूलाल अहीर को गिरफ्तार किया। जिससे विभागीय कार्रवाई करते हुए थाना मंगलवार के चकतिया निवासी कांस्टेबल भैरूलाल को गिरफ्तारी दिनांक से निलंबित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शंभूपुरा थाने पर पदस्थापित कांस्टेबल जोधपुर ग्रामीण के रोहिचाकला थाना लूनी निवासी हेमाराम को भी निलंबित किया गया है। प्राथमिक जांच वृताधिकारी भदेसर द्वारा की जा रही है।
चित्तौड़गढ़ में दो कांस्टेबल निलंबित
