जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर, केराकत व खेतासराय थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ गोवंश तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर चंदन राय मय टीम व थानाध्यक्ष खेतासराय त्रिवेणी सिंह मय टीम द्वारा शनिवार की रात्रि में सघन वाहन व संदिग्धों की चेकिंग भुइली तिराहे के पास की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन गोवंशीय पशुओं को क्रुरता पूर्वक बांधकर भुइली गोदाम की तरफ से गोड़हरा पुल की तरफ जाती दिखाई दी । मौजूद दोनों टीम के द्वारा उक्त पिकअप को टार्च की रोशनी से रोका गया ।
इस पर पिकप चालक पुलिस वालों पर चढाने का प्रयास करते हुए पिकप लेकर गोडहरा पुल की तरफ भाग चला। पुलिस टीम ने भुइली गांगीघाट से थोड़ा सा पहले पहुंचकर पिकप को आगे से घेर लिया गया। तब तक थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर व थानाध्यक्ष खेतासराय अपनी टीम के साथ भुइली गोदाम की तरफ से मौके पर पहुंच गये । खुद को पुलिस से को घिरता देख जल्दी बाजी मे गांगी घाट की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग पर पिकअप वाहन को उतारने की कोशिश की लेकिन पिकअप वही फस गयी। इतने में प्रभारी निरीक्षक केराकत राम जनम यादव मय हमराह कण्ट्रोल रूम द्वारा प्रसारित सूचना पाकर आ गये। अपने आप को घिरता देख पिकअप में सवार तीन व्यक्ति उतकर भागने लगे। उक्त बदमाशों द्वारा भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की और दो बदमाशों को धर दबोचा लेकिन एक भागने मे सफल हो गया।
उन्होंने बताया कि नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम आशीष राय पुत्र ब्रम्हदेव राय निवासी मुर्तजाबाद थाना केराकत, जौनपुर तथा दूसरे ने अपना नाम तहजीब पुत्र नसीम अहमद निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जौनपुर बताया । भागे हुए बदमाश के सम्बन्ध मे आशीष राय से पूछा गया तो आशीष राय ने बताया कि हम लोगों के साथ गाड़ी पर बबलू यादव निवासी केराकत थाना केराकत जौनपुर बैठा था जो भाग गया है। घायल बदमाशों आशीष राय व तनजीब उपरोक्त को मौके से सीएचसी चोरसण्ड गौराबादशाहपुर रवाना किया गया, जहाँ पर इलाजरत है। मौके से पिकअप गाड़ी , गोवंशीय पशु व तमंचा बरामद किये गये।
मुठभेड़ में दो गो तस्कर गिरफ्तार, चार गोवंश बरामद
