कोटा : राजस्थान में कोटा के नयापुरा इलाकें में चाकू मारकर एक व्यक्ति को घायल करने के दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले नयापुरा इलाके में दो बदमाशों शाकिब (21) एवं उस्मान (19) ने आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति नरेश कुमार माली (45) को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह राठौड़ की अगुवाई में पुलिस ने आज घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिन की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। नयापुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
