भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के चन्द्रपुरा के जंगलो से पुलिस ने 20-20 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में दबिश देकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपी 31 वर्षीय कोक सिह जाटव एवं 24 वर्षीय करन सिह जाटव निवासी सेवर थाना सोने का गुर्जा जिला धौलपुर लंबे समय से वांछित थे।
