गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुपहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ. अमृता दुहान ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र में कुछ समय पहले एक निजी नेत्र चिकित्सालय के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी चली गई थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। किसी संगठित गिरोह के दुपहिया वाहनों की वारदातों में शामिल होने की आशंका के बाद एक विशेष पुलिस दल गठन कर इसकी तफ्तीश करने के उपरांत महेंद्र कुमार मेघवाल (26), विकास मेघवाल (22) और विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को डिटेन किया। उनके पास से अब तक चुराएं गए 10 दुपहिया वाहन बरामद हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिगरेट, शराब पीने के आदी थे और महंगे कपड़े तथा जूते खरीदने के शौकीन थे। इसके अलावा उन्हें अमीर आदमियों की तरह अपनी शान-शौकत का प्रदर्शन करने की आदत थी। अपने इन्ही शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने दुपहिया वाहन चुराने का काम शुरू किया।
यह लोग भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे बाजार, हॉस्पिटल आदि में रैकी करते थे जहां वाहनों के खड़े होने की पैड पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। उन स्थानों पर खड़े होने वाले दुपहिया वाहनों को मौका देखते ही यह लोग चुरा कर ले जाते थे। यह गिरोह अब तक बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन की चोरी कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *