गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

दुमका : झारखंड की दुमका जिला पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से 4.95 लाख रुपए के साथ दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार ने आज यहां बताया कि जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमोद नारायण सिंह के नेतृत्व गठित पुलिस टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरापहाड़ी गांव में छापामारी कर रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोडीह गांव के विशेश्वर मंडल और देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांझी गांव निवासी आकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड के साथ साइबर क्राइम में लूट का चार लाख 95 हजार रुपए बरामद किया। टीम में रामगढ़ के थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय, साइबर सेल के पुलिस अवर निरीक्षक श्यामल कुमार मंडल,अनुज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *