बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में बुद्ववार देर शाम एक पिकप के पलटने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक पिकप जिस पर बांस लदा हुआ था,गोरखपुर से अयोध्या जा रही थी। वाहन पर सात लोग सवार थे। अभी ये लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन धर्म कांटा के समीप पहुंचे थे कि वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया। हादसे में घायल राजू गुप्ता तथा शिवकरन निवासी कोठा थाना खजनी जिला गोरखपुर की इलाज के दौरान मौत हो गयी है वहीं चन्द्रकेश,सचिन,रामराज,बेचू तथा राजेश मिश्रा को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। मौके पर यातायात प्रभावित हो गया था जिसे पुनः बहाल कराया गया है।
