गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहराइच मे दीवार गिरने से दो मरे, तीन गंभीर

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र में बीती रात दीवार गिरने से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार रामगांव इलाके के भगवान पुर माफी गांव में मध्य रात्रि के बाद यह हादसा उस समय हुआ जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे कि अचानक ईंट की दीवार पर बना खपरैल मकान ढह गया जिसमे सभी लोग दब गए।
पड़ोस के लोग चिल्लाने की आवाज सुन कर पहुंचे और घायलों को मलबे से बाहर निकाला तब तक गुफरान (12) और इमरान (02) की मौत हो चुकी थी। गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *