गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-जीप भिंडत में दो की मौत, दो गंभीर

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय से बालाघाट की ओर जाने वाले मार्ग में आज सुबह एक यात्री बस और जीप की भिंडत हो गयी। इस घटना में जीप सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा दो गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यात्री बस जो कि बालाघाट से सिवनी की ओर आ रही थी। वहीं विपरीत दिशा से आ रही एक जीप ग्राम कोडिया में आमने सामने से टकरा गयी। इस घटना में जीप सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *