गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डंपर की चपेट में आकर दो मरे

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के दही क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंद दिया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पालीटेक्निक के पास मुख्य सड़क पर झोपड़ पट्टी डालकर रहने वाले परिवार को बीती रात सोते समय डंपर ने रौंद दिया। घटना में दो बच्चे और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दोनो बच्चों को परिजनों के साथ एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दोनो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि दही थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक के पास सड़क किनारे झोपड़ पट्टी बनाकर हसन परिवार के साथ रहते है। बीती देर रात जब वह अपनी झोपड़ पट्टी में अपने रिश्तेदारों के साथ सो रहे थे तभी एक रांग साइड डंफर ने आकर झोपड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में सरताज (11) एवं अयान (डेढ़ वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बेबी (55) तथा इस्लाम (30) घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *