भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में भुसावर उपखंड के गांव बारौली में बोरवेल के खड्डे में भरे दलदली पानी में नहाने के लिए कूदे दो बालकों की दलदल में फंसने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दलदली पानी से निकाल कर 15 वर्षीय मोहित एवं 16 वर्षीय अतुल कुमार जाटव को ग्रामीण एवं परिजन राजकीय सामुदायिक अस्पताल भुसावर ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो मृत बालकों का भुसावर में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए।
बताया गया है कि जंगल में बकरियां चराने के दौरान गांव बरौली निवासी कई बालको में से दो बालक एक खेत में डीपबोर के खड्डे में भरे पानी में स्नान करने के लिए कूद पड़े और दलदल में फस गए। जब बालको ने बचाव के लिए चीख- पुकार की तो अन्य बालको ने शोर मचाते हुए गांव में जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बोरवेल के खड्डे के दलदल में फंसने से दो की मौत
